मुंबई जैसे बड़े शहर में घर का मालिक होने का सपना देख रहे आम जनता के लिए यह सुनहरा मौका। जो भी लोग म्हाडा हाउस लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह खुशखबरी है क्योंकि म्हाडा मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉटरी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगा।
Advertisement
MHADA महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी : मुंबई महानगर क्षेत्र, ठाणे, नई मुंबई, वसई इन क्षेत्रों में और आसपास के इलाकों में खुद का घर होने के लिए हर कोई सपना देखता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और कम आय वर्ग (LIG) और मध्यम वर्ग (MIG) और उच्च-आय समूह (HIG) के आवेदकों के लिए म्हाडा दे रहा है सुनहरा मौका।
म्हाडा मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉटरी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकारना शुरू कर देगा। इसमें लगभग 7500 घर शामिल है। म्हाडा के घरों की कीमत वास्तविक बाजार मूल्य से कम है। यही कारण है कि हजारों लोग म्हाडा लॉटरी के घरों के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। म्हाडा जल्द ही इस विज्ञापन को प्रकाशित करेगा।
महाराष्ट्र राज्य की गृह निर्माण मंत्री “जितेंद्र अव्हाड” ने बताया है कि यह विज्ञापन जल्द प्रकाशित होगा। उनके मुताबिक म्हाडा के सभी घरों की तैयारियां हो चुकी है और हम तैयार हैं। यह विज्ञापन मार्च महीने में प्रकाशित होगा।
इस लॉटरी में कहां और कितने घर होंगे?
घरों का स्थान – वर्तकनगर, ठाणे कुल घर – 67
घरों की स्थिति– ठाणे शहर- कुल घर बिखरे हुए- 821
घरों का स्थान – घनसोली, नवी मुंबई कुल घर – 40
घरों की स्थिति – भंडारली, ठाणे-ग्रामीण कुल मकान -1771
घरों का स्थान – गोठघर – ठाणे ग्रामीण कुल घर – 1185
घरों का स्थान – खोनी-कल्याण ग्रामीण कुल मकान -2016
घरों का स्थान- वलिव-वसई कुल घर- 43
महाराष्ट्र कोकन बोर्ड के प्रमुख नितिन महाजन के अनुसार घरों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जल्द ही कुल घरों की जानकारी साझा की जाएगी। कुछ घर पिछली लॉटरी में नहीं गए थे वह भी इस साल म्हाडा लॉटरी में शामिल होंगे।
म्हाडा जल्द ही बैंक में राशि जमा करने के लिए बैंक के नाम की मुहर लगाएगी। इससे आवेदन करता के द्वारा जमा की गई राशि पर भी ब्याज मिल सकेगा। म्हाडा ने बैंक के लिए हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया है। जिस बैंक में आवेदन कर्ताओं का पैसा जमा होगा और उनको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मई महीने में यह लॉटरी निकाली जाएगी और खुद के घर का सपना का सपना सच हो जाएगा।