सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला रुका, 3 दिन में करीब 900 रुपये की बढ़त। विशेषज्ञों ने शॉर्ट टर्म टारगेट दिया 49100 रुपये का। क्या आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे सोने के दाम?
Advertisement
बजट के बाद यानि 1 फरवरी के बाद सोने में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी था। आज 9 फरवरी 2021 को यह गिरावट का सिलसिला थमा है। आज 9 फरवरी 2021 को 22 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम ₹46800 है यानी यह कल के मुकाबले ₹600 बढ़ा है।
आज 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम का दाम करीबन ₹51050 है। यानी यह कल के मुकाबले ₹650 बढ़ा है।
सोने चांदी की कीमतों में आज अचानक से तेजी का माहौल बना है। इस महीने लगातार सोने और चांदी के दाम गिर रहे थे लेकिन आज यह गिरावट का सिलसिला रुका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज अपैल फ्यूचर ट्रेड में आज ₹239 की तेजी दिखाई दी। यानी अप्रैल फ्यूचर ₹48078 हुआ है। मार्च महीने में चांदी का फ्यूचर ट्रेड ₹321 बढ़कर ₹70400 पर आ चुका है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी की कीमतें
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी दिखाई दी। अमेरिका में सोने का प्रति औंस का दाम 1842 डॉलर हो चुका है। यानी कल के मुकाबले $12 की बढ़त है। चांदी की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
दिल्ली की 9 फरवरी 2021 कि सोने चांदी की कीमतें।
आज सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹46190 हो चुकी है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹50390 हो चुकी है। साथ ही साथ चांदी की कीमत ₹70200 है।
भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम ( 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम )
आज चेन्नई ₹45,370
मुंबई ₹46,890
नई दिल्ली ₹46,800
कोलकाता ₹47,310
बैंगलोर/बेंगलुरु ₹44,650
हैदराबाद ₹44,650
केरल ₹44,650
पुणे ₹46,890
बड़ौदा ₹46,550
अहमदाबाद ₹46,550
जयपुर ₹46,800
लखनऊ ₹46,800
कोयंबटूर ₹45,370
मदुरै ₹45,370
विजयवाड़ा ₹44,650
पटना ₹46,890
नागपुर ₹46,890
चंडीगढ़ ₹46,800
सूरत ₹46,550
भूवनेश्वर ₹44,650
मैंगलोर ₹44,650
विशाखापत्तनम ₹44,650
नासिक ₹46,890
मैसूर ₹44,650
मनी कंट्रोल के विशेषज्ञों के मुताबिक शेयर बाजार में सोने पर Buy Call दिया है और इसका टारगेट 49100 रुपए रखा है। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव चलता रहेगा। आने वाले दिनों में सोना 1858$ और चांदी $28.50 का रेसिस्टेंस फेस कर सकता है।