सोने का भाव 5 फरवरी 2021 सोने के रेट में गिरावट का सिलसिला जारी।
Advertisement
सोना खरीदने का सुनहरा मौका। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि लगातार तीन-चार दिन से सोने के और चांदी के बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बजट 2021 में सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की गई है। आज 5 फरवरी 2021 को 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम की कीमत ₹46600 है। यानी कल के मुकाबले 1400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार में तेजी और डॉलर की मजबूती की वजह से यह गिरावट दर्ज हुई है। बजट 2021 में भी आयात शुल्क कम होने के बाद यह गिरावट देखने को मिल रही है। गुड़ रीटर्न्स वेबसाइट पर 5 फरवरी 2021 को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47600 है। 24 कैरेट गोल्ड मैं भी करीबन 1400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
5 फरवरी 2021 को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी का आज का भाव ₹680 प्रति 10 ग्राम है। जो कि कल यह चांदी का प्रति 10 ग्राम का रेट ₹690 था यानी कुल ₹10 की गिरावट देखने को मिल रही है।
भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम 22 कैरट सोने के दाम
चेन्नई ₹44,830
मुंबई ₹46,600
नई दिल्ली ₹46,500
कोलकाता ₹47,050
बैंगलोर/बेंगलुरु ₹44,350
हैदराबाद ₹44,350
केरल ₹44,350
पुणे ₹46,600
बड़ौदा ₹46,850
अहमदाबाद ₹46,850
जयपुर ₹46,500
लखनऊ ₹46,500
कोयंबटूर ₹44,830
मदुरै ₹44,830
विजयवाड़ा ₹44,350
पटना ₹46,600
नागपुर ₹46,600
चंडीगढ़ ₹46,500
सूरत ₹46,850
भूवनेश्वर ₹44,350
मैंगलोर ₹44,350
विशाखापत्तनम ₹44,350
नासिक ₹46,600
मैसूर ₹44,350
विशेषज्ञों के अनुसार जागतीक बाजार पर धातुओं की कीमतों में गिरावट हो रही है इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले करीबन चार-पांच दिनों से लगातार सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ हफ्तों से सोने के भाव ₹50000 प्रति 10 ग्राम के नीचे है। पिछले महीने जनवरी 2021 में सोने के भाव ₹51660 तक प्रति 10 ग्राम गए थे। लेकिन अब इस महीने सोने का रेट 46 1000 से लेकर 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है।
सोने के रेट ने ऊपरी स्तर से करीबन 4000 से लेकर ₹5000 तक की गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले साल अगस्त 2020 में सोने का भाव ₹56200 प्रति 10 ग्राम के स्तर को छुआ था। फिलहाल ऊपरी स्तर से सोने में करीबन ₹8000 तक की गिरावट देखने को मिल रही है।