Gold Rate Today 29.1.2021 लगातार तीन दिनों से गिरावट, आज हुआ सोना 47790/ 10 ग्राम।
Gold Rate Today 29.1.2021 यानि 29 जनवरी 2021 आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में तीसरे दिन लगातार गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में भी इस महीने सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कोरोना के समय में सोने की कीमतें आसमान छू रही थी लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। भारत में आज के 22 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹47790 है। वहीं अगर 24 कैरेट सोने के दाम की बात की जाए तो वह प्रति 10 ग्राम ₹48790 है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू सोने पर भी पड़ रहा है। शेयर बाजार की बात की जाए तो शेयर बाजार गुरुवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज 535 अंक यानी 1.13% गिरकर 46874 पर बंद हुआ है। इसका परिणाम सोने के रेट पर भी दिख रहा है।
गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार भारत के प्रमुख शहरों के सोने के दाम निम्नलिखित है।
आज २९ जनवरी २०२१ भारत के प्रमुख शहरों के सोने के २२ कैरट के दाम इस तरह है।
चेन्नई-₹46,180, मुंबई-₹47,790, नई दिल्ली ₹47,790, कोलकाता ₹48,470, बैंगलोर/बेंगलुरु ₹45,640, हैदराबाद ₹45,640, केरल ₹45,640, पुणे ₹47,790, बड़ौदा ₹48,140, अहमदाबाद ₹48,140, जयपुर ₹47,790, लखनऊ ₹47,790, कोयंबटूर ₹46,180, मदुरै ₹46,180, विजयवाड़ा ₹45,640, पटना ₹47,790, नागपुर ₹47,790, चंडीगढ़ ₹48,130, सूरत ₹48,140, भूवनेश्वर ₹45,640, मैंगलोर ₹45,640, विशाखापत्तनम ₹45,640, नासिक ₹47,790, मैसूर ₹45,640.
हाल ही में भारत में सोने की मांग 35 प्रतिशत तक घटी है। इस का भी असर वैश्विक बाजारों पर दिख रहा है और सोने की कीमते घट रही है। डब्ल्यूजीसी के अनुसार कोरोना लॉक डाउन के बाद अब सोने की कीमतों अब गिरावट देखने को मिल रही है।