Sarkari Naukri 2021 : Bihar CSBC Constable Fireman भर्ती 2021 ( csbc.bih.nic.in ) ऐसे करे ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा। Central Selection Board of Constable, CSBC Bihar ने अधिसूचना जारी करके उमेदवारो को Fireman भर्ती के लिए आमंत्रित किया है। जिन्होंने 12 वी परीक्षा सफलता पूर्वक पास की है वह उमेदवार इस जॉब हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते है। इस पोस्ट में आप इस जॉब हेतु अधिसूचना लिंक, पात्रता, एप्लीकेशन फीस, Physical Eligibility, Category Wise Vacancy Details, Important Dates, ऑनलाइन फार्म कैसे जमा करे इसके बारे में आगे पोस्ट में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Advertisement
Central Selection Board of Constable, CSBC Bihar ने पुलिस फायरमैन भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसका advert नंबर 1/2021 है। अगर आपने टेन प्लस टू यानी 12वीं का एग्जाम पास किया है, वह भारत सरकार मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा होना जरूरी है। तो आप इस फायरमैन जॉब वेकन्सी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फायरमैन जॉब वैकेंसी के लिए कुल 2380 पोस्ट की रिक्ति है। इस जॉब हेतु आयु मर्यादा 18 साल से लेकर 25 साल होना जरूरी है।
सरकारी नौकरी- रिजल्ट CSBC Job Vacancy नौकरी 2021 सूचना तालिका | |
---|---|
संगठन | Central Selection Board of Constable, CSBC Bihar |
पोस्ट नाम | CSBC Bihar Job Vacancy रिक्ति 2021 |
पद का प्रकार | फायरमैन भर्ती |
नौकरी करने का स्थान | इंडिया |
रिक्त पद | 2380 पोस्ट |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bih.nic.in |
आवेदन करने की तिथि | 24 फरवरी 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथी | 25 मार्च 2021 |
यह ऑनलाइन एप्लीकेशन 24 फरवरी 2021 से शुरू होगा और इसकी अंतिम तिथि 25 मार्च 2021 है। एडमिट कार्ड और एग्जाम तिथि के बारे में जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इस फायरमैन पोस्ट के लिए UR कैटेगरी के लिए 957 पोस्ट है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 238 पोस्ट है। बीसी कैटेगरी के लिए 268 पोस्ट है। EBC कैटेगरी के लिए 419 पोस्ट है। BC Female के लिए 97 पोस्ट है। एससी कैटेगरी के लिए 378 पोस्ट है। एसटी कैटेगरी के लिए 23 पोस्ट की रिक्ति है। यानी कुल 2380 पोस्ट के लिए सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड आफ कांस्टेबल यानी सीएसबीसी बिहार ने उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है।
इस जॉब हेतु फिजिकल पात्रता में पुरुषों की जनरल और बीसी कैटेगरी के लिए हाइट 165 सेंटीमीटर होना जरूरी है। EBC एससी और एसटी कैंडिडेट के लिए हाइट 160 सेंटीमीटर होना जरूरी है। सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए हाइट 155 सेंटीमीटर होना जरूरी है। जनरल, बीसी, ईबीसी कैंडिडेट पुरुषों के लिए छाती 81 सेंटीमीटर से लेकर 86 सेंटीमीटर होना जरूरी है। एससी और एसटी कैंडिडेट के लिए छाती 79 सेंटीमीटर से लेकर 84 सेंटीमीटर होना जरूरी है। रनिंग में पुरुषों के लिए 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर रनिंग जरूरी है। महिलाओं के लिए रनिंग 5 मिनट में 1 किलोमीटर होना जरूरी है।
गोला फेंक में पुरुष 16 पाउंड का गोला 16 फीट के अंतर में फेंकना जरूरी है। महिलाओं के लिए 12 पाउंड का गोला 12 फीट फेंकना जरूरी है। लॉन्ग जंप में पुरुष कम से कम 4 फीट लंबा जंप मारना जरूरी है। महिलाओं के लिए लॉन्ग जंप 3 फिट का जंप मारना जरूरी है।
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड आफ कांस्टेबल सीएसबीसी बिहार में उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस रखी है। इसमें जनरल ओबीसी और अन्य राज्यों के कैंडिडेट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस ₹450 रखी है। एससी, एसटी कैंडिडेट के लिए यह ₹112 है। यह एग्जामिनेशन फीस ऑप नेट बैंकिंग, ऑफलाइन मोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई तथा ई चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड आफ कांस्टेबल सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
Indian Air Force भर्ती अधिसूचना 2021 | |
|
यहां क्लिक करें लिंक सक्रिय 24/02/2021 |
|
यहां क्लिक करें |
|
http://csbc.bih.nic.in/Default.htm |