महाराष्ट्र शिक्षा विभाग में निकली भर्ती : शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड।
Advertisement
अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है। महाराष्ट्र का शिक्षा विभाग अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र का शिक्षा विभाग यह विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए नई नई जॉब वैकेंसी निकलता है जिसमें फिलहाल 266 कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने इस भर्ती से संबंधित ट्विटर पर जानकारी साझा की है। शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है ऐसा वर्षा गायकवाड ने अपने ट्विटर के जरिए बताया।
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शिक्षा विभाग में भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग यानी एसईबीसी के उम्मीदवारों को छोड़कर सभी श्रेणियों में 50% उम्मीदवारों को भर्ती के लिए मंजूरी देने का निर्णय ले लिया है।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळ व विभागीय मंडळातील कनिष्ठलिपिक संवर्गातील एकूण२६६पदांपैकी सामाजिक व शैक्षणिकदृष्ट्या मागास प्रवर्गातील उमेदवारांना वगळून इतर प्रवर्गातील ५०% पदांसाठी नियुक्ती देण्यास मान्यता देण्याचानिर्णय घेण्यात आला आहे. pic.twitter.com/LgeoIbO7k4
Advertisement
— Varsha Gaikwad (@VarshaEGaikwad) January 29, 2021
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में पांचवी से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल चुके हैं। यह पांचवी से बारहवीं तक के स्कूल 23 नवंबर 2020 से खुल चुके है। फिलहाल पहली कक्षा से लेकर चौथी कक्षा तक के स्कूल जल्द ही खोले जाएंगे ऐसा शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने गणतंत्र दिवस पर बताया है।
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सभी बच्चों को मास्क पहन कर आने की अपील की है। और घर से ही बच्चे अपना खाना और पानी लेकर आए। सभी स्कूल एवं कॉलेज को सेनीटाइज किया गया है। सभी टीचर्स का कोविड-19 टेस्ट कराया जा चुका है। जल्द ही पहली से चौथी कक्षा तक के लिए भी स्कूल खोले जाएंगे ऐसा शिक्षा मंत्री ने बताया है।