नई दिल्ली: परमाणु ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 1975 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी वैज्ञानिक राजगोपाला चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
अधिकारी ने बताया कि परमाणु हथियार कार्यक्रम से भी जुड़े रहे चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली।
उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था।
चिदम्बरम को क्रमशः 1975 और 1999 में पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।